साइबर ठगों ने एक युवती से उसके पिता का दोस्त बनकर करीब 85 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने यकीन दिलाने के लिए युवती को ट्रांजक्शन के स्क्रीनशॉट भी भेजे थे। शिकायत पर साइबर अपराध दक्षिण ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
सेक्टर 67ए स्थित पिरामिड अर्बन होम निवासी चेतना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर को एक युवक ने उसे फोन किया। आरोपी ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताया। उसने बताया था कि पिता को उसने कुछ रुपए देने थे जोकि उसके पिता कि कहे अनुसार यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कर दिए हैं, लेकिन गलती से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन से करीब 85 हजार रुपए अतिरिक्त ट्रांसफर हो गए हैं। आरोपी ने यकीन दिलाने के लिए युवती को ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट भी भेजे।
उसकी बातों में आकर चेतना ने उसे यह रुपये वापस ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में जब उसने अपने बैंक खाते को जांचा और अपने पिता से बात की तो उसे अपने साथ हुए फर्जीवाड़े के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।