फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्य सड़क पर भरा पानी, वाहनों का निकलना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज की पाइप लाइन टूटने से पैदा हुए हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बिना बरसात के मुख्य सड़क पर चार फीट तक भरा पानी वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गया है। मंगलवार रात के समय वाटिका के पास सेक्टर 82 गोशाला के पास मुख्य सड़क पर एक बूंद पानी नहीं था, लेकिन बुधवार की सुबह जब लोग अपने दफ्तरों के लिए निकले तो यहां पर तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ मिला। सीवरेज की पाइप लाइन टूटने से यह हालात पैदा हुए थे।
विज्ञापन

तालाब की तरह भरे सड़क मार्ग से वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन तो पानी के ऊपर तक आने से बीच में ही रुक गए। जिससे वाहन चालक परेशान तो रहे ही साथ में अपने कार्यालय देर से पहुंचे। दुपहिया वाहन चालकों को तो कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना पड़ा। गोशाला के पास इस सड़क मार्ग पर बरसात के समय तो लगभग हमेशा ही समस्या रहती है लेकिन बीती रात सीवरेज की पाइप लाइन टूटने से यह गंदा पानी मुख्य सड़क पर भरने से लोग दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें