फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: तीस हजारी कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े दस लाख रुपये की ठगी, दो भाइयों ने बनाया शिकार

Wed, 01 Feb 2023 02:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पीड़ित की शिकायत के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने 420 (धोखाधड़ी), 34 (साझा इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर दो भाइयों ने शहर के एक व्यक्ति से 10.50 लाख रुपये ठग लिए। राजेन्द्रापार्क थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजेंद्र पार्क निवासी सुभाष चंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि चरखी दादरी जिले के लांबा गांव के निवासी संदीप कुमार जांगड़ा और उनके भाई अंकित कुमार जांगड़ा ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया है। अंकित कुमार जांगड़ा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में काम करने का दावा क है। उन्होंने अपने भाई संदीप कुमार जांगड़ा के साथ मेरे दो बेटों के लिए दिल्ली की तीस हजारी अदालत में नौकरी की पेशकश की। 

उसका कहना था कि उनका एक रिश्तेदार अदालत में अधिकारी है। बीते साल मार्च से अगस्त तक दोनों भाइयों के बैंक खातों में कुल 10.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। पैसा देने के बाद नौकरी भी नहीं मिली जब वे अपने गांव में भी नहीं मिले और न ही उसका फोन उठाया। उसके बाद वह पुलिस के पास गया। शिकायत के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने 420 (धोखाधड़ी), 34 (साझा इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें