गुरुग्राम। एक युवक के स्कूटर में रखे चार लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित को घटना का पता तब चला जब उसने घर वापस जाकर स्कूटर की डिग्गी को खोला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव सांप की नगली निवासी प्रकाश (65 साल) ने सोहना शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीते मंगलवार को वह पीएनबी बैंक में 8 लाख रुपये ज मा कराने गया था। इसमें से 4 लाख रुपये तो उसके खाते में जमा हो गए, लेकिन पत्नी के खाते में बचे हुए चार लाख रुपये किसी कारणवश जमा नहीं हो पाए। इसके बाद पीड़ित ने पैसे डिग्गी में रख दिए और पलवल रोड पर स्कूटर मेें तेल भरवाने के बाद इंडसइंड के सामने स्कूटर खड़ा कर किसी काम से बैंक के अंदर चला गया। घर पहुंचकर उसने स्कूटर की डिग्गी खोली तो उसके होश उड़ गए क्योंकि डिग्गी से पैसे गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।