फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार दिन की मरम्मत, पांचवें दिन फिर से फुट गया ओवरब्रिज

विज्ञापन
शिकोहपुर-रामपुरा स्थित एफओबी की टूटी टाइल्स। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शिकोहपुर और रामपुरा के बीच बने नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज पर घटिया निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। यहां करोड़ों की लागत से बने एफओबी की टाइल्स बार-बार उखड़ रही हैं, जिससे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय मीडिया द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद ने हाल ही में मरम्मत कार्य शुरू कराया था। हालांकि, लापरवाही का आलम यह है कि काम पूरा होने के महज चार दिन बाद ही टाइल्स दोबारा उखड़ने लगीं। इस स्थायी समाधान के अभाव में राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को हाईवे पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण में बेहद निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों ने एनएचएआई के उच्चाधिकारियों से इस पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता जांच कराने और टाइल्स को मजबूत तरीके से री-फिक्स कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें