फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एफओबी के निर्माण कार्य में आई तेजी, टीम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड दिल्ली रोड पर सेक्टर-14 मार्केट के पास बन रहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ओल्ड दिल्ली रोड पर सेक्टर-14 मार्केट के पास एफओबी का निर्माण करा रहा है। अब निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। शुक्रवार को जीएमडीए की टीम ने निर्माण कार्य का जायजा लिया।

जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल समेत अन्य ने निर्माणाधीन एफओबी का मौका मुआयना किया। यहां पर एफओबी के लिए फाउंडेशन कार्य हो गया है। टीम ने निर्माण और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जीएमडीए की टीम ने ठेकेदार को हिदायत दी है कि निर्माण कार्य से यातायात और लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ओल्ड दिल्ली रोड पर यातायात बेहतर करने के लिए जीएमडीए ने सेंट्रल वर्ज पर ग्रिल लगवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती थी। लोग मनमाने तरीके से सड़क पार करते थे और हादसा होने की आशंका रहती थी। लोगों की सहूलियत को देखते हुए जीएमडीए एफओबी बनवा रहा है। सेक्टर 14 के अलावा सीडी चौक और शीतला माता मंदिर के पास एफओबी निर्माण को लेकर काम चल रहा है। सोहना हाईवे पर रहेजा मॉल के पास एफओबी निर्माण के लिए एनएचएआई से एनओसी की जरूरत है। सभी एफओबी स्टेनलेस स्टील के होंगे और डेढ़ साल में काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें