फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दिनों से वोल्टेज में हो रहा उतार चढ़ाव

Wed, 14 Jun 2023 07:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से वोल्टेज में हो रहा उतार चढ़ाव सुशांत लोक 1 में रात में बिजली जाने से सो नहीं पा रहे हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होने के वजह से वह काम नहीं कर पा रहा है। इस कारण चिरंजी पार्क के पास के 50 घरों के लोग पिछली दो रातों से सो नहीं पा रहे हैं।
सेक्टर निवासी रोहित ने बताया कि इस क्षेत्र में तीन साल पहले जब ट्रांसफार्मर बनवाने के लिए डीएचबीवीएन ने हाथ खड़े कर दिए थे तब लोगों से पैसे एकत्र कर बनवाया गया था। उस वक्त । अब गर्मी के मौसम में रात के वक्त बिजली चली जाती है या बहुत लो वोल्टेज हो जाता है। पिछले दो रातों से लोग सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर निवासी वंदना खत्री संजय गुप्ता, हितेश भाटिया आदि का कहना है कि डीएचबीवीएन के अधिकारी अभी भी कह रहे हैं कि इस ट्रांसफार्मर पर लोड होने के कारण रात के वक्त वोल्टेज में उतार चढ़ाव हो रहा है। उनके मुताबिक सोसाइटी में रहने वाले करीब 150 परिवारों ने मांग की है कि यहां का ट्रांसफार्मर बिना देरी किए लोड के मुताबिक बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें