फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होटल कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार दो युवक ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छीना मोबाइल
विज्ञापन

गुरुग्राम। होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी से सोमवार रात को मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-29 में क्राउन प्लाजा होटल में काम करता है। सोमवार रात को काम खत्म करके घर की तरफ जा रहा था। होटल के पास ही पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। रात का समय होने के कारण वह मोटरसाइकिल का नंबर भी नहीं देख पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें