फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बादशाहपुर में पांच साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Oct 2021 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बादशाहपुर/गुरुग्राम।

सार

मूल रूप से बिहार के रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले जाकर खेत में दुष्कर्म किया और इसके बाद हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोंडसी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात माह से किराये पर रह रहे एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले जाकर खेत में दुष्कर्म किया और इसके बाद हत्या कर दी। आरोपी ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। बच्ची के शरीर पर काटने के निशान मिले हैैं। भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का  रहने वाला है आरोपी
मासूम के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला मूल रूप से बिहार निवासी युवक राजा मंडल (22) उसकी बेटी को लेकर कुछ दिलाने की बात कह कर घर से ले गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ घर के पीछे खेत में देखा तो बेटी पड़ी थी। उसके पास आरोपी खड़ा था।

पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना की जानकारी भोंडसी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मासूम को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब भी पी रखी थी। मासूम के शरीर पर काटने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर गांव में अग की तरह फैल गई। ग्रामीण एकत्रित हुए वह थाने पहुंच कर आरोपी को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया तो आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और जाम लगाना की कोशिश करने लगे। हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। गांव वालों को समझा बुझा कर वापस भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ता। रिपोर्ट आने के बाद मौत के अन्य कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें