फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गायक फाजिलपुरिया पर फायरिंग और शौकीन हत्याकांड के पांच आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा और एसटीएफ ने की कार्रवाई, चार बदमाशों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

भागने का प्रयास कर रहे पांचवें बदमाश को पुलिस ने दबोचा, 19 राउंड हुई फायरिंग

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और रोहित शौकीन की हत्या के मामले में वांछित पांच बदमाशों को अपराध शाखा और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमों ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पटौदी रोड स्थित वजीरपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब 12:15 बजे हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी हैं। मुठभेड़ में कुल 19 राउंड फायर हुए थे। इनमें 11 राउंड आरोपियों की ओर से और आठ राउंड फायर पुलिस टीमों ने किए थे।
एसटीएफ प्रभारी आनंद कुमार को सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में पांचों बदमाश पटौदी रोड पर आएंगे। ऐसे में पुलिस टीमों का गठन करके बदमाशों की तलाश शुरू की गई। रात करीब सवा बारह बजे संदिग्ध गाड़ी आती नजर आई तो पुलिस ने उसे रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घटनास्थल से भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी करके धर दबोचा। पुलिस ने घटनास्थल से चार पिस्टल, एक कट्टा, छह कारतूस, एक इनोवा गाड़ी और 18 खाली खोल कारतूस बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं आरोपी
ये आरोपी सोनीपत के जाजल गांव निवासी शुभम उर्फ काला, सोनीपत के छतेहरा बहादुरपुर गांव निवासी आशीष उर्फ आशु, झज्जर के लोहा माजरा गांव के विनोद उर्फ पहलवान व पदम उर्फ राजा और सोनीपत के दीपालपुर गांव निवासी गौतम उर्फ गोगी हैं। घायल शुभम, पदम, आशीष और विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें