फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की सील तोड़कर अवैध निर्माण करने पर हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे नगर-निगम द्वारा भवन सील किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। निगम के संयुक्त आयुक्त-2 की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निगम के संयुक्त आयुक्त -2 ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नगर निगम के वार्ड-19 क्षेत्र में उपेंद्र कटारिया नामक व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहा था। इसके लिए उसको 20 सितंबर 2021 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने नोटिस का जवाब नहीं दिया और निर्माण कार्य भी जारी रखा। इसके बाद 30 अक्तूबर 2021 उपेंद्र कटारिया को डिमोलेशन ऑर्डर नोटिस भी जारी कर दिया गया। नोटिस के बाद भी उसने अवैध निर्माण बंद नहीं किया, जिसके बाद 3 जनवरी को नगर-निगम की टीम ने उपेंद्र कटारिया द्वारा कराए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया। इसके बाद भी उपेंद्र कटारिया ने नगर निगम द्वारा लगाई सील को तोड़ दिया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें