पलवल। जनौली स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में दो दिवसीय इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड (आईएमओ) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणित विशेषज्ञ सुखराम ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गणित के प्रति रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
मास्टर ट्रेनर डॉ. रेखा पांचाल, गणित प्रवक्ता गुरुदत्त, राकेश अग्रवाल और पूजा ने गणित विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को उपयोगी सलाह दी। उन्होंने आईएमओ की तैयारी के लिए नई शिक्षण तकनीकों से अवगत कराया। शहर से गणित प्रवक्ताओं ने इस प्रशिक्षण में भाग लेकर विशेष ज्ञान प्राप्त किया। डाइट फैकल्टी जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त हुए अनुभव को शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ साझा किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।