फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य के लिए योजना पोर्टल पर प्रशिक्षण आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला परिषद के सभागार में राज्य के लिए योजना पोर्टल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शासन-प्रशासन में डेटा-आधारित निर्णय, पारदर्शिता, सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों आदान-प्रदान तथा विकास योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने राज्य के लिए योजना प्लेटफॉर्म की विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। यह पोर्टल राज्यों और जिलों को विकास से संबंधित डेटा, नीति-निर्माण मॉडल तथा श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने का एक एकीकृत माध्यम प्रदान करता है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने डेटा देखने और विश्लेषण करने , सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियां और मानक, उपयोगकर्ता सेटिंग्स और एक्सेस अधिकार जैसे टूल्स का उपयोग करके सीख प्राप्त की। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म शासन प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, कुशल व परिणाम केंद्रित बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें