फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएसटी नंबर के लिए रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीबी गुरुग्राम की टीम ने ट्रैप लगाकर पकड़ा, मौके से रकम बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जीएसटी नंबर जारी करने के एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में महिला जीएसटी इंस्पेक्टर श्रुति रानी को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया और मौके से सात हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था। श्रुति रानी जीएसटी नंबर जारी करने के लिए सात हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एसीबी गुरुग्राम थाने में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा सात के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जाल बिछाने की कार्रवाई की गई। एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी ने नागरिकों से अपील की है। यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर करें। इसके अलावा, व्हाट्सएप नंबर 94178-91064 पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें