फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीड़ी नहीं देने पर की थी पीटकर हत्या, दो नाबालिग काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बजघेड़ा थाना इलाके की निहाल कॉलोनी की घटना, गली में मिला था शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना इलाके में 45 वर्षीय प्यारेलाल की पीटकर हत्या के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने प्यारेलाल से बीड़ी मांगी थी, जिसके मना करने पर कहासुनी और मारपीट हुई। मारपीट में प्यारेलाल के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
यह घटना बृहस्पतिवार को बजघेड़ा थाना इलाके की निहाल कॉलोनी में हुई थी। पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह निहाल कॉलोनी में एक व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्यारेलाल के रूप में हुई। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का निवासी था। प्यारेलाल गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल का निरीक्षण अपराध स्थल तथा उंगलियों के निशान टीमों से करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बहन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि प्यारेलाल सूरत नगर, गुरुग्राम में रहता था और मजदूरी करता था। उसके भतीजे ने उसे निहाल कॉलोनी में दो लड़कों द्वारा मारपीट कर हत्या करने की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर थाना बजघेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली, जिसमें दो लड़के पीड़ित पर डंडे से हमला करते हुए दिखे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दोनों नाबालिगों को काबू किया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें