फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को तेज करने की तैयारियों में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजीव चौक के पास किसानों के आंदोलन और मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा पांच अप्रैल को एफसीआई दिवस मनाएगा। इसके तहत गुरुग्राम सहित देश के सभी एफसीआई कार्यालयों के बाहर किसानों का प्रदर्शन होगा। यह निर्णय आंदोलनकारी किसानों ने राजीव चौक पर तीन कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन और धरना दे रहे किसानों ने लिया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की आम सभा में शामिल होकर धरने पर पहुंचे किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर तेज करने के लिए रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को देशभर में एफसीआई के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। 10 अप्रैल को किसानों द्वारा 24 घंटों के लिए केएमपी को बंद किया जाएगा। 13 अप्रैल को किसानों द्वारा बैसाखी का त्योहार राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 1 मई को मजदूर दिवस पर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर मनाया जाएगा। इस दिन सभी कार्यक्रम मजदूर किसान एकता को समर्पित होंगे। मई माह के पहले पखवाड़े में संसद के लिए कूच भी किया जाएगा। इसमें महिलाएं, दलित-आदिवासी-बहुजन, बेरोजगार युवा और समाज का हर तबका शामिल होगा। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक होगा। लोग दिल्ली की सीमा तक अपने वाहनों से आएंगे और इसके बाद दिल्ली की सीमा पर बने कई रास्तों से पैदल मार्च किया जाएगा। पैदल मार्च की निश्चित तारीख की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अनिल पंवार, मनीष, हरिसिंह चौहान, महासिंह, विजय, बलवान सिंह, धर्मबीर राठी, योगेश्वर, कमांडेंट सत्यवीर सिंह, मनोज, भारती देवी, मेवा सिंह, आरसी हुड्डा, पंजाब सिंह, विजय लाकड़ा, रमेश, उम्मेद सिंह, इन्द्रजीत, कमलजीत, बिरेंद्र कटारिया, दयानंद शर्मा, योगेश, सतवीर, मुकेश, आकाश, संजय, धर्मवीर, ईश्वर सिंह सहित काफी संख्या में किसान धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें