फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साजिश के तहत जलाए गए किसानों के टेंट’

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। सिंघु बॉर्डर पर कुंडली के आस-पास आंदोलनकारी किसानों के टेंटों का जलाने की जिले के किसानों ने निंदा की। राजीव चौक पर चल रहे धरने में शुक्रवार को किसान नेताओं ने कहा कि किसानों का टेंट साजिश के तहत जलाया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने कहा कि किसानों ने यदि आग पर जल्दी काबू नहीं पाया होता, तो यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। किसानों के टेंट में आग लगाया जाना आंदोलन को तोड़ने का षड्यंत्र है। 142 दिनों से देश का यह ऐतिहासिक किसान आंदोलन अनुशासन व शांति के साथ चल रहा है। अब तक करीब 350 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। सर्दी, गर्मी, बारिश समेत हर तरह की परिस्थिति में किसानों ने इस आंदोलन को जी-जान से आगे बढ़ाया है। छात्र, युवा, महिलाएं, मजदूर, कर्मचारी, बुद्धिजीवी सभी का इस में सक्रिय समर्थन और सहयोग रहा है। इस मौके पर जयप्रकाश, नवनीत, मनोज, सतीश, अरुण शर्मा, डॉ. सारिका वर्मा, मुकेश डागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें