फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुुरुग्राम। सरहौल बार्डर के नजदीक एनएच-48 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उपचार के लिए सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला रोहतक की जसबीर बस्ती निवासी सतरूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा भाई अनूप सिंह ( 43) ठेकेदारी का कार्य करता था। वह स्कूटी से शुक्रवार की सुबह 7 बजे किसी काम से दिल्ली जा रहा था। सरहौल बार्डर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया था। सूचना पर परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी सौरभ का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें