फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खड़ी क्रेन से टकराई इंजीनियर की कार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना इंडीकेटर व पार्किंग लाइट के खड़ी थी, डीएलएफ फेज-2 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में 22 मई की देर रात करीब 1 बजे एमजी रोड पर सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बिना इंडीकेटर व पार्किंग लाइट के सड़क पर खड़ी क्रेन से कार टकरा गई। हादसे में घायल कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के पिता अरिन्जय कुमार मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने क्रेन के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
मृतक की पहचान सीतामढ़ी (बिहार) के धोबाहा निवासी अभिषेक कुमार (29) के रूप में हुई है। वह डीएलएफ फेज-3 स्थित कोंगनीजेंट कंपनी में इंजीनियर थे और पास ही किराये के कमरे में रहते थे। 22 मई की रात को वह कार से कमरे पर जा रहे थे। जब वे रात करीब 1 बजे इफकाे चौक से एमजी रोड पर सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो वहां पर एक क्रेन बिना किसी इंडीकेटर व पार्किंग लाइट के खड़ी थी, जिसकी सहायता से सड़क पर कैमरे लगाने का काम किया जा रहा था। ऐसे में कार क्रेन में जा टकराई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अभिषेक कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही क्रेन चालक की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। - कृष्ण कांत, इंस्पेक्टर व प्रभारी, डीएलएफ फेज-1 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें