गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एससीईआरटी हरियाणा के सहयोग से हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों, शिक्षकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा पद्धति और एआई आधारित शिक्षण के बारे में जानकारी देना था, ताकि वे इन विषयों को कक्षा में बेहतर तरीके से पढ़ा सकें। कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज, लैबर्नम स्कूल की प्राचार्या डॉ. भावना चिब्बर और शिक्षक प्रशिक्षक डॉ. सुनील त्रिपाठी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। संवाद