फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कस्बा पिनगवां के बाजार पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-हर दस मिनट में लगता है जाम, आधी सड़क है अतिक्रमण की चपेट में
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बे के नगीना-होड़ल मार्ग पर इन दिनों अतिक्रमणकारियों का बोलबाला तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते यहां पर हर दस मिनट में जाम लगता रहता है। सडक पर रेहडी व ठेला लगाने वाले लोग हर समय आधी सड़क को अपने कब्जे में रखते हैं, जिसकी वजह से बड़े वाहनों को तो निकलने में परेशानी होती ही है साथ में जाम जैसी समस्या भी पैदा होती रहती है।
कस्बे को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए कई बार कार्रवाई भी हुई, लेकिन रेहडी वालों के लिए निश्चित जगह तय ना होने के चलते दो चार दिन तो सड़क अतिक्रमण मुक्त नजर आती है। उसके बाद फिर वही हाल हो जाता है। लोगों का कहना है कि यदि रेहडी व ठेलों को डिवाइडर पर लगा लिया जाए तो सड़क कुछ हद तक जाम की परेशानी से निजात मिल सकती है। बता दें कि कस्बे का नगीना-होड़ल मार्ग अतिक्रमण की चपेट के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। हालांकि पिछले कुछ दिन से जाम की परेशानी को देखते हुए पिनगवां पुलिस ने शिकरावा मोड़ के समीप होमगार्डों को तैनात भी किया हुआ है, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर इसका कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

होमगार्ड शिकरावा मोड के समीप सवारी बैठाने वाले ऑटों को तो एक जगह पर इकट्ठा नहीं होने देते हैं, मगर रेहडी व ठेला वालों के सामने उनका भी बस नहीं चलता। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि पिनगवां अतिक्रमण से तक मुक्त हो सकता है, जब बाईपास बने। लेकिन बाईपास का मामला सिरे चढ़ पाना आसान बात नहीं है। तब तक कोई और हल निकालना ही बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन


-

कस्बे के बाजार में लगे अतिक्रमण को हटवाने के लिए कई बार पुलिस प्रशासन सहित उप मंडल अधिकारी को लिखित में अवगत करवाया गया है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। इस अतिक्रमण के चलते हादसों का खतरा रहता है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण को हटाया जाए।

गिर्राज प्रसाद, सरपंच जनप्रतिनिधि पिनगवां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें