फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ::::: वोकेशनल कोर्स के छात्रों के लिए रोजगार मेला दो सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह। समग्र शिक्षा नूंह द्वारा छात्रों के लिए बाल भवन में आगामी 2 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक करेंगे। जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा नूंह सगीर अहमद ने बताया कि इस मेले में विभिन्न प्रकार की लगभग 50 कंपनियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

कंपनियों के द्वारा साक्षात्कार और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रोजगार मेले में ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जिला टेक्निकल कोऑर्डिनेटर मुहम्मद शौकीन ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकुला की और से जिले के पांच खंडो में नूंह (24), फिरोजपुर झिरका (14), नगीना (10), पुन्हाना (26) और तावड़ू (16) विद्यालयों में नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस हेल्थ केयर, फैशन डिज़ाइन, पावर, कंस्ट्रक्शन आदि विषयों में 2024-25 में 12 हजार 200 छात्रों ने वोकेशनल शिक्षा प्राप्त की है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी विद्यार्थी रोजगार मेले में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें