फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांव शिकारपुर से 110 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दी गई दबिश के दौरान 110 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान एक टीम तावडू बाईपास पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि साबिर और वसीम निवासी शिकारपुर गोकशी में संलिप्त हैं। जो फिलहाल प्रतिबंध मांस बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव शिकारपुर खेतों के नजदीक पहुंची तो वहां मौजूद दो युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। सूचना के आधार पर उनके नाम साबिर और वसीम सामने आए हैं। मौके पर तलाशी के दौरान एक ताज़ा प्रतिबंध मांस ,कटे गोवंश के अवशेष, कुल्हाड़ी और करीब 2-3 मीटर लंबी रस्सी बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें