फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में जिला निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुगम्य चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय निर्देशों के तहत समिति का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य दिव्यांग नागरिकों के नामांकन और मतदान प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की केंद्रवार मैपिंग कर उनके प्रकार अनुसार आंकड़े अपडेट किए जाएं। साथ ही अपंजीकृत दिव्यांग नागरिकों की पहचान कर विशेष शिविरों के माध्यम से उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगजनों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाने और बाधा-मुक्त मतदान केंद्र सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिले में कुल 4,825 पीडब्ल्यूडी मतदाता पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें