नूंह। जनगणना 2027 के अंतर्गत मकानों की गिनती (हाउस लिस्टिंग) प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंगलवार को नूंह शहर के वार्ड नंबर 3 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एचएलबी नंबर 007 के तहत घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली।
उपायुक्त ने मौके पर सर्वे की प्रगति का जायजा लेते हुए प्रगणकों से कार्यप्रणाली को समझा और निर्देश दिए कि गणना कार्य पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं की नींव होते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मकान और परिवार का सही व पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। संवाद