फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरे शहर में आए Rao Sahab': जमानत मिलते ही घर पहुंचे एल्विश, साझा की पहली तस्वीर; फैन्स को लिखा मैसेज

Sat, 23 Mar 2024 09:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव ने जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर साझा की और साथ ही फैंस को मैसेज भी लिखा।
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : Insta/@elvish_yadav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन जेल में बिताने के बाद गुरुग्राम की एक अदालत ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को जमानत दे दी। जिसके बाद वह अपने घर पहुंचे और यहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली तस्वीर साझा की। वहीं दूसरी तरफ जमानत मिलते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया

विज्ञापन


एल्विश इंस्टाग्राम पर फोटो में कैमरे के लिए पोज देते हुए थम्स अप करते नजर आए। जबति वहीं उन्होंने ट्वीट कर फैंस को मैसेज दिया। एल्विश ने लिखा कि मेरे लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। मैं ठीक हूं, स्वस्थ हूं। 
 

समर्थकों ने मनाया जश्न
एल्विश यादव को जमानत मिलने की खबर आते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर के समर्थकों ने नोएडा पुलिस पर बगैर किसी सबूत के गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। आलम यह रहा कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और नोएडा पुलिस भी फिर से ट्रैंड करने लगे। 

एल्विश यादव को जमानत मिलने की खबर आते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर के समर्थकों ने नोएडा पुलिस पर बगैर किसी सबूत के गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। आलम यह रहा कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और नोएडा पुलिस भी फिर से ट्रैंड करने लगे। 

समर्थकों में जश्न का माहौल
वहीं इसी बीच जयपुर के युवाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें लोग एल्विश के गाने पर डांस कर रहे हैं और होली मना रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एल्विश के जेल से बाहर निकलने के बाद जयपुर में उनके फैंस ने होली मनाई। एक्स यूजर मन्नू लिखते हैं कि एल्विश के खिलाफ नोएडा पुलिस के पास कोई सबूत था ही नहीं। वहीं नवीन सोनी लिखते हैं कि नोएडा पुलिस के पास अगर एल्विश के खिलाफ कोई ठोस सबूत होता तो आज बेल नहीं मिलती। पुलिस के हाथ खाली थे। वहीं विकास यादव लिखते हैं कि नोएडा पुलिस शुरू से ही सारे कामों में पीछे रही है आगे भी रहेगी।

यूट्यूबर से मारपीट मामले में एल्विश यादव को जमानत
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार की अदालत ने यूट्यूबर से मारपीट के आरोपी एल्विश यादव को 50 हजार के मुचलके पर शनिवार को जमानत दे दी है। सुबह गौतम बुद्ध नगर पुलिस उसे लेकर गुरुग्राम पहुंची तो स्थानीय पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश से तीन घंटे पूछताछ की। 
विज्ञापन

यह था मामला
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एल्विश यादव यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ लड़ाई करते दिखा था। मुंबई में छह मार्च 2024 को एक क्रिकेट मैच के दौरान एल्विश की मुनव्वर फारूकी को गले मिलते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद एल्विश को सागर ठाकुर ने एक्स पर ट्रोल करते हुए टिप्पणी की थी। 

इसी को लेकर आठ मार्च 2024 को एल्विश ने अपने साथियों के साथ सागर से लड़ाई की थी। सागर ने एल्विश यादव पर आरोप लगाया था कि वह उसे जान से मारने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में सागर ने थाना सेक्टर 53 में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि इस मामले में दस मार्च 2024 को फरीदाबाद के बॉडी बिल्डर व फिटनेस यूट्यूबर रजत दलाल और नितिन चंदीला ने समझौता कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें