फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सभी महानगरों में चलाए जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सीएम मनोहरलाल ने सोमवार को गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई परिवर्तन परियोजना का शुभारंभ किया। इसके तहत 600 ई रिक्शा व ई ऑटो को सड़कों पर उतारा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि हरियाणा के अन्य महानगरों में भी इस परियोजना की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवर्तन बहुत ही जरूरी है तथा मानव इतिहास में सदा से ही परिवर्तन होता आया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन परियोजना के तहत पुराने डीजल ऑटो को ई-ऑटो या ई-रिक्शा में परिवर्तित करना है। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि पूरे गुरुग्राम में कुल 12 हजार वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वातावरण शुद्ध करना सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना काल में सामने आई ऑक्सीजन की किल्लत ने पर्यावरण के महत्व को नए सिरे से परिभाषित किया है। प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए यातायात भी जिम्मेदार है।
सीमित हैं पानी के प्राकृतिक स्रोत
जीएमडीए द्वारा सेक्टर-81 से 99 के बीच शुरू की गई जलापूर्ति योजना का उल्लेख करते हुए सीएम ने पानी के प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में पानी के प्राकृतिक स्रोत बेहद सीमित है। ऐसे में उचित प्रबंधन करके ही सीमित जल का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि एसवाईएल की लड़ाई लड़ते वर्षों हो गए हैं और यह अब भी जारी है। एक यमुना ही है, जो हरियाणा का एक अहम जलस्रोत है। उन्होंने जल प्रबंधन के लिए एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट) प्लांट लगाने और पानी को रिसाइकिल व रीयूज करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें