फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वित्त एवं संविदा कमेटी के चुनाव संपन्न, चुने गए दो सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राम प्रकाश को आठ और सुमन कुमारी को मिले सात वोट, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ चुनाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

मानेसर। नगर निगम मानेसर की वित्त एवं संविदा कमेटी के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। बैठक में सभी पार्षद मौजूद रहे। कमेटी के दो पदों के लिए चार पार्षदों ने नॉमिनेशन किया था। चुनाव के दौरान मेयर समेत सभी 20 पार्षदों ने अपना वोट डाला। 21 में से आठ वोट वार्ड-10 के पार्षद राम प्रकाश को और सात वोट वार्ड-17 की पार्षद सुमन कुमारी को मिले। मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में चुनाव हुए।
वित्त एवं संविदा कमेटी के दो सदस्यों के लिए चार पार्षदों ने नॉमिनेशन किया था। वार्ड 4 के पार्षद रीपू शर्मा, वार्ड 10 के पार्षद राम प्रकाश, वार्ड 17 की पार्षद सुमन कुमार और वार्ड 20 के पार्षद प्रताप सिंह ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। किसी भी आवेदनकर्ता ने अपना आवेदन वापिस नहीं लिया। सभी पार्षदों ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी पार्षदों ने चुनाव परिणामों को हाथ उठाकर सहमति देते हुए स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान निगम निगम के संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, लोकेश यादव, निगम सचिव बीबी कालरा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, डिप्टी मेयर रीमा चैहान, पार्षद जुगमिंदर, रूचि कौशिक, दिनेश यादव, बाल किशन, कंवर पाल, भूपेंद्र, ज्योमि वर्मा, मनोज कुमार, रविंद्र, संगीता यादव, पिंकी, दायराम, प्रवेश यादव, रवि कुमार, नामित पार्षद सत्यदेव, किरोड़ी लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें