गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में घर से टहलने के लिए निकले बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक कार को लेकर भाग गया। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सेक्टर-23 निवासी रजत बाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता विनोद कुमार (72) बीते शनिवार सुबह 10 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। जब वे समय पर वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। इसके बाद रजत बाली को एक जानकार ने बताया कि उनके पिता को सेक्टर-23 मेन रोड पर गेट नंबर-4 पर एक कार ने टक्कर मार दी। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो