एक्वागार्ड कंपनी के नकली उत्पाद बेचने पर फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक्वागार्ड कंपनी के नकली उत्पाद बेचने के मामले में पुलिस ने एक फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के अशोक विहार निवासी अमित के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया था।
पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उनकी कंपनी यूरेका फोर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। उनके सर्वे में पता चला था कि एक फैक्ट्री में एक्वागार्ड यूरेका फोर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बेच रहा हैं। पुलिस टीम ने बताई गई फैक्ट्री में पहुंची।इस दौरान टीम को फैक्ट्री संचालक को एक्वागार्ड कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद के साथ पाया गया। टीम ने आरोपी के पास से कंपनी के नाम से बने एक्वागार्ड बारकोड स्टिकर, एक्वागार्ड रैप्स, एक्वागार्ड कैंडल, एक्वागार्ड प्री फिल्टर, एक्वागार्ड प्री फिल्टर कंप्लीट, हीट गन व अन्य सामान बरामद किए हैं।
-
विराट