फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य विकसित करें : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षण संस्थान चरित्र निर्माण पर फोकस करते हुए विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य विकसित करें। विद्यार्थी भी शिक्षा पूरी करके विश्व में कहीं भी जाकर नौकरी करें, पैसा कमाएं लेकिन अपने देश, अपने प्रदेश और अपने गांव को न भूलें। राज्यपाल शनिवार को जीडी गोयनका विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि 1200 करोड़ रुपये की लागत से पलवल में देश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन

समारोह में 807 विद्यार्थियों को मेडल, डिग्रियां व उपाधियां देते हुए सम्मानित किया गया। इनमें 13 डिप्लोमा, 550 अंडर ग्रेजुएट, 230 पोस्ट ग्रेजुएट तथा 14 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी उपाधि प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी रोजगार प्राप्ति की सोचते हैं लेकिन युवाओं को चाहिए कि वे नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
युवा स्टार्टअप शुरू करें
उन्होंने कहा कि युवा इनोवेशन, रिसर्च और तकनीक को अपनाकर स्टार्टअप शुरू करें। भारत आज निरंतर तकनीक व रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, ऐसे में नई नई तकनीक जैसे - रोबोटिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आदि को अपनाते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सरकार इन तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

कौशल से ही होगा रोजगार का सृजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास का नया मंत्रालय बनाया है क्योंकि आगे बढ़ने के लिए कौशल होना जरूरी है। देश में जितना ज्यादा कौशल विकास होगा उतने अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि जापान में 82 फीसदी जनसंख्या स्किल्ड है। इसी प्रकार ताइवान में 89 प्रतिशत, चीन में 75 प्रतिशत से अधिक लोग स्किल्ड हैं लेकिन भारत में केवल 4.5 प्रतिशत लोग ही स्किल्ड है।
सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती
राज्यपाल ने कहा कि कोई भी सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती, ऐसे में जरूरी है कि कौशल विकास करते हुए हम आय के साधन जुटाने की ओर निरंतर प्रयासरत हों। नई शिक्षा नीति 2020 पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 रोजगरोन्मुखी होने के साथ ही नैतिक मूल्यों पर जोर देती है। केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को 2030 तक पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि हरियाणा सरकार इस नई शिक्षा नीति को 2025 तक लागू करने जा रही है।
जिस भी क्षेत्र को चुनें उसमें बनें एक्सपर्ट
समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कहा कि जीवन में वे जिस भी क्षेत्र का चुनाव करें उसमें एक्सपर्ट बनें। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को केवल बेसिक नॉलेज और शिक्षा मिलती है लेकिन उन्हें जीवन में अभी बहुत सी चुनौतियों का सामना करना है इसलिए वे जीवन में सीखने का निरंतर प्रयास करें और दूसरों से भी सीखने की कोशिश करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति रेनू गोयनका, कुलपति तबरेज अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें