फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-42 स्थित विभागीय कार्यालय परिसर में स्थापित नगर निगम के पहले ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि जल्द ही निगम शहर में तीन और चार्जिंग स्टेशन की स्थापना करेगा। उन्होंने वाहन चालकों को ई-व्हीकल के फायदे भी बताए और कहा कि इससे न सिर्फ धन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर निगमायुक्त ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए पहले चरण में 2000 पुराने डीजल ऑटो को ई-व्हीकल में परिवर्तित करने काम काम किया जा रहा है। इसी के तहत परिवर्तन नाम से पिछले दिनों योजना की शुरुआत भी की गई। उन्होंने कहा कि ई-व्हीकल के प्रति ऑटो चालकों को प्रेरित करने के लिए उन्हें इन्फ्रास्ट्रक्चर व मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
सेक्टर-42 के बाद जल्द ही नगर निगम फायर स्टेशन सेक्टर-29, सामुदायिक केंद्र सुखराली तथा सेक्टर-27 में भी ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। सेक्टर-42 में स्थापित चार्जिंग स्टेशन की क्षमता प्रतिदिन 30 से 35 ई-व्हीकल को चार्ज करने की है। अन्य स्थानों पर भी जरूरत के मुताबिक क्षमता के चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि ई-व्हीकल चालकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

कई अन्य कंपनियां आगे आएंगी
निगमायुक्त ने कहा कि ई-व्हीकल के लिए बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से फाइनेंस करवाने में भी मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जोन-3 क्षेत्र में शुरू किए गए ई-व्हीकल जोन में विभिन्न ई-व्हीकल निर्माताओं व संचालकों द्वारा वाहन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए जिंगो, आपे, सीघन सहित कई कंपनियां तैयार हैं। उन्होंने ऑटो चालकों से पुराने ऑटो को ई-व्हीकल में परिवर्तित कर सब्सिडी का लाभ उठाने व गुरुग्राम को प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें