फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराबी पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना कस्बे में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति शराब पीने का आदी है। गत शनिवार की रात को घरेलू झगड़े के बाद आरोपी ने पत्नी की चाकू से कई वारकर हत्या कर दी। वारदात के समय भी आरोपी नशे में था। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 10.30 बजे सोहना के वार्ड नम्बर-13 पहाड़ कालोनी निवासी अजय ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी राखी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला के शरीर पर 4-5 वार किए गए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मृतक महिला के पिता व भाई भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोहना शहर थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें