फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह भेजे गए चालकों ने गुरुग्राम डिपो में किया जॉइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। नूंह डिपो में अस्थायी स्थानांतरण पर भेजे गए चालकों ने गुरुग्राम डिपो में बुधवार को जॉइन कर लिया है। गुरुग्राम डिपो के 10 चालकों को 15 जुलाई 2025 को नूंह डिपो में 10 हफ्ते के लिए भेजे गए थे लेकिन समय अवधि पूरी होने के बावजूद उन्हें भेजा नहीं गया। चालकों की ओर से नोटिस भी दिया गया था।अब चालकों को गुरुग्राम डिपो जॉइन करने से डिपो प्रशासन कुछ रूटों पर अतिरिक्त बसों को चला सकेगा। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम डिपो में चालकों की कमी होने के कारण कई रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन भी प्रभावित हो रहे थे। नूंह डिपो में चालकाें की कमी के चलते हरियाणा परिवहन विभाग ने गुरुग्राम डिपो से 10 चालकों को 10 सप्ताह के अस्थायी स्थानांतरण पर भेजा था। 26 सितंबर को इन सभी चालकों के 10 सप्ताह पूरे होने के बाद भी राज्य परिवहन के मुख्यालय ने चालकों की वापसी के आदेश जारी नहीं होने के कारण उन्हें वहीं पर काम करना पड़ रहा था। बीते दिनों ही मुख्यालय ने उन्हें नूंह डिपो से रिलीव करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें