फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से राहत की मुहिम: सेक्टर-10 ए से पटौदी रोड तक नाले का निर्माण शुरू

विज्ञापन
नगर निगम की ओर से सेक्टर 10a क्षेत्र में बन रहा नाला. संबाद
विज्ञापन
127 स्थानों के सर्वे के बाद नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से चिह्नित 127 स्थानों पर किए गए सर्वे के आधार पर काम शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में सेक्टर-10ए से पटौदी रोड तक नाला बनाने का काम शुरू हुआ है। इस क्षेत्र में बारिश के दौरान कादीपुर गांव का पानी सड़कों पर जमा हो जाता था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि, जलभराव से राहत दिलाने के लिए शुरू किए गए निर्माण कार्य के चलते फिलहाल आसपास के तीन स्कूलों के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

क्षेत्र में बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से सड़कों पर पानी जमा हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी होती थी। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने जलभराव वाले स्थानों का सर्वे कराया था। अब सर्वे के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
सेक्टर-10ए को जोड़ने वाले मार्ग पर नाले का निर्माण चल रहा है। जिसके पूरा होने के बाद आस-पास के जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें