गुरुग्राम। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर पटेल नगर के निजी अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डॉ. स्वाति सिंधु और डॉ. भगत ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन पर विचार साझा किए। उन्होंने तेज जीवनशैली के प्रभावों पर चर्चा करते हुए जागरूकता, समय पर सहायता और पारिवारिक सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. सिंधु ने कार्य-व्यक्तिगत जीवन संतुलन पर जोर दिया। संवाद