फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फूल बनो मत...फूल पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की पालना करने वालों को पुलिस ने दिए चॉकलेट और गुलाब के फूल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों की पालना करने वाले चालकों को चॉकलेट और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। यातायात पुलिस की तरफ से सबका वास्ता सेफ हो रास्ता अभियान के तहत आम जनों को सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया किया जा रहा है। वाहन चालक नियम तोड़कर फूल बनने के बजाय उनका पालन कर गुलाब का फूल पा सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिसकर्मी ज्यादा से ज्यादा लोगों को नियमों और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को आईआईएलएम यूनिवर्सिटी 200 विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक किया गया है। इस दौरान यातायात पुलिस और रोड सेफ्टी ऑफिसर की टीम ने मिलकर फिल्म और संवाद के जरिये यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें