फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: डोनाल्ड का हरियाणा कनेक्शन...गांव से लेकर टावर तक ट्रंप के नाम पर; इस वजह से खुश हैं यहां के लोग

Thu, 07 Nov 2024 02:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

डोनाल्ड ट्रंप का हरियाणा से कनेक्शन है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से यहां खुशी की लहर है। 2017 में सुलभ इंटरनेशनल ने मरोड़ा गांव को ट्रंप विलेज नाम दिया था।
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम और अलवर की चकाचौंध से कोसों दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 248-ए पर बसे देश के सबसे पिछड़े जिले नूंह (मेवात) को 23 जून 2017 में सुलभ इंटरनेशनल नामक संस्था ने गोद लिया था। हालांकि यह चर्चा का विषय तब बना जब नूंह के गांव मरोड़ा को ट्रंप सुलभ विलेज नाम दिया गया। 
विज्ञापन


अब अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की जीत से मेवात में खुशी की लहर है। ग्राम पंचायत मरोड़ा की सरपंच मदीना बेगम का कहना है कि उनकी ग्राम पंचायत में अब गांव को ट्रंप विलेज बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक ने 23 जून 2017 को गांव मरोड़ा को गोद लेकर इसका नाम ट्रंप सुलभ विलेज रखा था। हालांकि इस नाम को स्थानीय प्रशासन ने खारिज कर दिया था। मरोड़ा में तब 175 घरों में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय तक बनवाए गए थे। 
विज्ञापन


अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के एक कम्युनिटी इवेंट में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक ने 13 जून को अमेरिकियों को प्रेजेंटेशन देते हुए भारत में ट्रंप सुलभ विलेज बनाने की घोषणा की थी, ताकि वहां के लोग देश के सबसे पिछड़े जिले नूंह में विकास कार्य करवाएं। 

इसके बाद गांव को सुलभ इंटरनेशनल ने साफ सुथरा किया और प्रत्येक गली और मुख्य चौराहा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे। 

2017 में ट्रप का मेवात के गांव मरोड़ा में आने का बना था कार्यक्रम, फिर हो गया रद्द
अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 19 नवंबर 2017 को मेवात आना था, लेकिन किसी कारण कार्यक्रम रद्द हो गया। उम्मीद जताई गई कि 24 फरवरी 2018 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेवात के गांव मरोड़ा जरूर आएंगे। लेकिन इस बार भी ट्रंप गुजरात से ही लौट गए।

मरोड़ा को ट्रंप विलेज बनाने के लिए प्रस्ताव पारित करने की तैयारी
यदि केंद्र और राज्य सरकार मरोड़ा गांव का नाम ट्रंप विलेज रख देती तो अब तक पिछड़ापन दूर हो जाता। ग्राम पंचायत इस संबंध में जल्दी प्रस्ताव पारित करके जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भेजेगी। हमें तो सबसे ज्यादा खुशी यह है कि दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बन गए हैं और हमारे गांव का नाम भी कभी डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर ही था।-मदीना बेगम, सरपंच, ग्राम पंचायत मरोड़ा

 

ट्रंप के नाम पर गुरुग्राम में है ट्रंप टावर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुरुग्राम से भी जुड़ाव रहा है। गुरुग्राम के सेक्टर 65 में 50 मंजिला दो ट्रंप टॉवर्स हैं। परियोजना को साल 2018 में लांच किया था। एमथ्रीएम कंपनी के साथ मिलकर टावर बनाने पर काम शुरू हुआ था। शुरुआत में ट्रंप आर्गनाइजेशन, एम3एम और ट्रिबेका डेवलपर ने डिजाइन बनाया था। देश में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का यह चौथा टावर है। इससे पहले मुंबई, कोलकाता और पुणे में ट्रंप टावर हैं।

 
विज्ञापन

गांव कार्टरपुरी से पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर से रहा है खास नाता
मिलेनियम सिटी के गांव कार्टरपुरी से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर से नाता रहा है। जिमी कार्टर जब अमेरिका के राष्ट्रपति थे तो गुरुग्राम जिले के दौलतपुर नसीराबाद (खेड़ा चौमा) गांव तीन जनवरी 1978 को आए थे। उनके साथ उनकी मां लिटियन कार्टर तथा पत्नी रोजलीन भी थीं। जिमी कार्टर गांव की गलियों में घूमे थे। तत्कालीन सरकार ने गांव का नाम दौलतपुर नसीराबाद से बदलकर कार्टरपुरी रख दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें