नगर निगम गुरुग्राम ने गली में घूम रहे लावारिस कुत्तों की धर पकड़ की तेज
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने गली में घूम रहे लावारिस कुत्तों की धर पकड़ तेज कर दी है। निगम की टीमें कुत्तों को पकड़कर अलग-अलग स्थानों पर बने एबीसी सेंटर में भेज रही हैं। इसके बाद उनका बंध्याकरण होता है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र में धर पकड़ की है। नगर निगम गुरुग्राम में लोकल एनिमल बर्थ कंट्रोल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक के बाद स्ट्रीट डॉग्स के बंध्याकरण एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
समीक्षा में बताया गया कि सेक्टर-31, 44, 45, 46 और कन्हई, वजीराबाद घाटा, भोंडसी, बादशाहपुर में 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। काम में तेजी लाने के लिए नगर निगम ने शहर के चारों जोन में अलग-अलग एजेंसियां नियुक्त की गई हैं। वहीं, जिन कुत्तों की नसबंदी हो चुकी होती है, उनकी पहचान के लिए उनके कान पर वी आकार का छोटा कट (निशान) लगा दिया गया है ताकि पहचान में परेशानी न हो।
लोगों को रैबीज से बचाने के लिए कुत्तों के बंध्याकरण का काम तेजी से चल रहा है। एजेंसी की ओर से पकड़े गए कुत्तों को एबीसी सेंटर लाकर उनकी नसबंदी की जाती है। - डॉ. आशीष सिंगला, नगर निगम गुरुग्राम।