फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसों में बाइकों पर सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्रा पार्क थाने और सेक्टर-5 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजेंद्रा पार्क थाने और सेक्टर-5 थाने में सड़क हादसे संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामलों की छानबीन की रही है।
सेक्टर-5 थाने में दी शिकायत में राजीव नगर ईस्ट निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि वह मारुति कंपनी में नौकरी करते हैं। 19 मई की दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर राजीव नगर से मारुति कंपनी में जा रहे थे। सीआरपीएफ चौक के पास एक वैन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल श्रीपाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में राजेंद्रा पार्क थाने में दी शिकायत में नजफगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 15 मई को की शाम को गुरुग्राम से नजफगढ़ आ रहा था। शाम करीब 7 बजे बजघेड़ा सर्विस रोड पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की रीढ़ की हड्डी व सिर में गहरी चोटें लगी हैं। पीड़ित का आरोप है कि कार चालक सौरभ शर्मा उन पर समझौता करने का दबाव डाल रहा है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल अमोद कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही वाहन चालकों का जांच में शामिल किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें