फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांडुलिपियों की पहचान के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकारी पुस्तकालयों, विश्वविद्यालय, संस्कृत पाठशाला व धार्मिक संस्थानों में पांडुलिपियों की करेगी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अभिलेखागार विभाग हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों एवं मुख्य सचिव, हरियाणा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के निर्णयों पर ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के क्रियान्वयन के लिए जिला नूंह में जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।

उपायुक्त ने बताया कि इस समिति में उपायुक्त अध्यक्ष व अतिरिक्त उपायुक्त जिला नोडल अधिकारी एवं सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार समिति के सदस्यों के रूप में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला नगर आयुक्त, संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला पुस्तकालय अधिकारी, विश्वविद्यालय/कॉलेज प्रतिनिधि, धार्मिक संस्थानों (मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद आदि) के प्रतिनिधि, अन्य विशेषज्ञ/अधिकारी (पुरातत्व से संबंधित) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह समिति सभी सरकारी पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों, संस्कृत पाठशालाओं व धार्मिक संस्थानों में पांडुलिपियों की पहचान करेंगे। उन्होंने बताया कि पांडुलिपियों का भौतिक सत्यापन, स्थिति का आकलन एवं जियो-टैगिंग सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार सर्वेक्षण टीमों को पांडुलिपि स्थलों तक पहुंच उपलब्ध करवाना व अभिलेख दान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाना एवं छात्रों की भागीदारी बढ़ाना व समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट अभिलेखागार विभाग, हरियाणा को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें