फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जौरासी में युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव जोरासी में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नीरज (21) पुत्र राज मंगल गोस्वामी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बाजितपुर का निवासी था और यहां किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीरज गांव में जगमाल पुत्र अतर सिंह के मकान में किराए पर रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में लटका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना तावडू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि घटना से एक रात पहले नीरज और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते यह घटना हुई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें