फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना की पहाड़ कालोनी में दो माह से गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। पहाड़ कॉलोनी के वार्ड 13 के नागरिकों को दो माह से दूषित और बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एक सप्ताह से तो हालात ये हो गए हैं कि कॉलोनीवासियों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। इसके कारण अधिकारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी सीमा डागर, भावना हम्मड़, सुंदर सिंह, संत कुमार, लक्ष्मी, मधु, सुकंत, गोपीराम, बिशन, मनीषा और सुनीता आदि ने बताया कि इसकी जानकारी कई बार विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक दी गई है लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अधिकारी इस समस्या का कब तक समाधान करेंगे। इस बारे में जनस्वास्थ्य अधिकारी प्रेम सिंघल का कहना है कि उनके संज्ञान में नहीं था कि कहीं पर पाइपलाइन लीक हुई है। अब इसका समाधान कराने के लिए एसडीओ के स्तर से आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें