फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 515 किलोमीटर एंड्योरेंस रेस पूरी कर देवराज ने रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-10 किलोमीटर तैराकी, 421 किलोमीटर साइकिलिंग और 84 किलोमीटर दौड़ इस रेस में शामिल

- दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस रेस में दिखाई दमखम, चुनौती की पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी




गुरुग्राम। सेक्टर-93 निवासी 42 वर्षीय देवराज ने विश्व प्रसिद्ध अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी कर जिले का नाम पर रोशन किया है। अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। यह तीन दिन तक चलने वाली रेस होती है, जिसमें खिलाड़ियों को कुल 515 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसमें 10 किलोमीटर तैराकी, 421 किलोमीटर साइकिलिंग और 84 किलोमीटर दौड़ यानी डबल मैराथन शामिल होती है।



देवराज इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में स्वीडन में आयोजित आयरनमैन कालमार और वर्ष 2024 में जर्मनी के आयरनमैन हैम्बर्ग को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में उन्होंने आयरनमैन 70.3 गोवा भी पूरा किया था।
विज्ञापन




देवराज ने कहा कि अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया को पूरा करना उनका सपना था, जिसके लिए उन्होंने पिछले छह महीनों तक लगातार मेहनत की। उन्होंने कहा कि सफलता में उनकी क्रू टीम की भूमिका बेहद अहम रही। देवराज की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और फिटनेस से जुड़े युवाओं में उत्साह है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता को पूरा करना केवल खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती और धैर्य की बड़ी परीक्षा माना जाता है। लगातार थकान, कठिन मौसम, डिहाइड्रेशन और शरीर पर पड़ने वाले भारी दबाव के बीच खिलाड़ियों को रेस पूरी करनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें