फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली पहाड़ियों में मिला युवक का सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस, मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सिटी थाना सोहना क्षेत्र में सोमवार को टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के पास अरावली पहाड़ियों में युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सोमवार सुबह पहाड़ियों के आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिटी थाना सोहना की पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम, एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया। इन टीमों ने मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही, उसका शव पहाड़ियों तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को जांच के दौरान कुछ सुराग मिले हैं। मृत युवक ने डबल लोअर पहन रखा था। उसके पास से एक कंबल भी बरामद हुआ है। सिटी थाना सोहना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक अक्सर घूमता रहता था। वह कई बार दीवार पर भी सो जाता था। पुलिस टीम अब मानसिक रूप से विक्षिप्त उस युवक की भी तलाश कर रही है। इससे मृत युवक के बारे में कोई सुराग मिल सकता है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। इसका उद्देश्य युवक की आवाजाही या घटनास्थल तक पहुंचने के संबंध में कोई जानकारी जुटाना है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतक का शव काफी खराब हालत में होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। संदीप कुमार ने बताया कि मृत युवक की पहचान के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही, गुमशुदगी संबंधी मामलों की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य जल्द से जल्द मृतक की पहचान करना और मौत के कारणों का पता लगाना है। जांच के सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें