फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज जीजी!: 'रोहित तुम्हारे खाते में 45 हजार भेज रहा हूं, 40 फोन पे कर देना बाकी पांच हजार तुम...'

Sun, 16 Jun 2024 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

फोन करने वाले ने रोहित से कहा कि वह उसके अकाउंट 45 हजार रुपये भेज रहा है। जिसमें से 40 हजार रुपये वह उसके जानकार को फोन पे के जरिए भेज दे। बाकी के पांच हजार रुपये बाद में ले लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
साइबर ठग ने युवक को लगाया 40 हजार का चूना - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में साइबर क्राइम साउथ थाना क्षेत्र में जालसाज ने फोन पर युवक का बहनोई बताकर युवक को 40 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के कन्नौज निवासी रोहित कुमार ने कहा कि वह बेगमपुर खटौला गांव में किराये पर रहता है। उसके पास बीती सात जून को एक कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने खुद को रोहित का बहनोई बताया, जिसकी आवाज भी उसके जीजा से मिल रही थी। 
विज्ञापन

फोन करने वाले ने रोहित से कहा कि वह उसके अकाउंट 45 हजार रुपये भेज रहा है। जिसमें से 40 हजार रुपये वह उसके जानकार को फोन पे के जरिए भेज दे। बाकी के पांच हजार रुपये बाद में ले लिए जाएंगे। उसने पहले 10 रुपये रोहित को भेजे और पुष्टि होने के बाद दो बार में 45 हजार रुपये भेजने के मैसेज भेजे। जिसके बाद रोहित ने दिए हुए नंबर पर 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रुपये भेजे जाने के बाद रोहित के अकाउंट में से 40 हजार रुपये कम हो गए तो उसने उसी नंबर पर फोन किया। लेकिन रोहित का फोन काट दिया गया। रोहित के समझ में आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें