फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शीतला माता के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए
विज्ञापन
जयकारों से गूंजा दरबार...चिंतपूर्णी मंदिर में चूड़ी मेंहदी उत्सव, साई मंदिर में शतचंडी यज्ञ का आयोजन
विज्ञापन

नंबर गेम - 30 हजार भक्तों में किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, माता शीतला के दरबार में शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। माता के दरबार व सत्संग हॉल में माता के जयकारे गूंज रहे थे।
मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि करीब 30 हजार भक्तों ने सुबह से शाम तक माता के दर्शन किए। रविवार को और भीड़ बढ़ने की संभावना है। नवरात्र के दौरान मंदिर 24 घंटे भक्तों के लिए खुला रहेगा। शनिवार को माता के दरबार को नीले, बैंगनी रंग के आर्किड के फूलों और कमल के फूलों से बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था।
विज्ञापन

माता चिंतपूर्णी मंदिर में चूड़ी मेंहदी उत्सव चल रहा है। माता के दर्शन करने आने वाली महिलाओं को माता की ओर से चूड़ियां भेंट की जा रही हैं, मेंहदी लगवाई जा रही है। सोमवार को मंदिर की ओर से माता की चौकी भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
प्रयागराज और वाराणसी से आए पंडित कर रहे पाठ
प्रेम मंदिर में माता के दरबार को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। सुबह की पूजा और शाम की आरती में भक्तों की संख्या शनिवार से बढ़ गई है। ओल्ड रेलवे रोड स्थित सुदर्शन मंदिर में नवरात्र पर प्रयागराज और वाराणसी से आए पंडित दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन कर रहे हैं। यहां भक्तों के लिए फलाहार प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नवरात्रि के मौके पर डीएलएफ फेज -3 स्थित साई धाम में शतचंड़ी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य नूतन देव के नेतृत्व में यह यज्ञ बनारस से आए विद्वान पंडित सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन कर रहे हैं। शाम 7 बजे से 8 बजे तक हवन आरती का कार्यक्रम चल रहा है। 20 अक्तूबर को हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा।

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

कृतिका गुजराती लुक वाली खबर के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें