फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रक्षाबंधन पर रही यात्रियों की भीड़, 26 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने रात्रि 12 बजे तक उठाया निशुल्क बस सेवा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रक्षाबंधन त्योहार पर रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर हरियाणा परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसें चलाकर बहनों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। गुरुग्राम डिपो से सोमवार को विभिन्न रूटों पर 26 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। विभाग ने 36 घंटों के लिए रोडवेज बसाें के साथ ही निजी बसाें में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा के आदेश जारी किए थे। सोमवार को रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रही। गुरुग्राम डिपो में लगभग 140 बसों का रूटों पर संचालन किया गया। बीते रविवार को जहां लंबे रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। वहीं, सोमवार को हरियाणा के कई जिलों व लोकल रूटों पर ही यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। गुरुग्राम बस अड्डा से सोमवार को रोहतक, रेवाड़ी, नारनौल, भिवानी, बल्लभगढ़, आगरा आदि रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी गई, ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो।

निजी बसों में क्षमता से अधिक भरी सवारियां
रक्षाबंधन त्योहार पर रोडवेज बसों के चक्करों में बढ़ोतरी की गई। लेकिन निजी बस संचालक अपने निर्धारित समय पर ही अपनी बसों को चला रहे थे। बहादुरगढ़, पटाैदी, सोहना, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, सोहना व पलवल आदि रूटों पर निजी बसों का संचालन होता है। निजी बसों के संचालक अपनी बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा रहे थे। गर्मी अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई, लेकिन त्योहार पर अपने घर पहुंचने के लिए यात्रियों को इन मजबूरी में निजी बसों में सफर करना पड़ा। निजी बसों के संचालकों ने महिलाओं से किराया लेकर टिकट बनाई।
विज्ञापन



रोडवेज कर्मचारियों की कलाई पर नहीं बंध सकी राखी
रक्षाबंधन त्योहार पर हरियाणा परिवहन विभाग ने महिलाओं को उनके भाइयों के हाथ पर राखी बांधने के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। लेकिन काफी रोडवेज कर्मचारियों की कलाई पर ही उनकी बहनें राखी नहीं बांध सकीं। रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया हुआ है।


ट्रेनों में भी रही भीड़
रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को ट्रेनों में भीड़ रही। गुड़गांव रेलवे स्टेशन के परिसर व प्लेटफार्म में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीमें मुस्तैद रहीं। यात्रियों को सामान व बच्चों को संभालने की हिदायत दी जा रही थी। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। पुलिसकर्मियों को स्टेशन परिसर के सभी क्षेत्रों में तैनात किया गया था।
विज्ञापन


वर्जन

रक्षाबंधन पर महिलाओं सहित पुरुष यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए स्टाफ को व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए थे। रविवार व सोमवार को रोडवेज बसों का सुचारू तौर पर संचालन कराया गया। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक थी, उन रूटों पर अतिरिक्त रोडवेज बसों को भेजा गया। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें