फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में सड़क, पानी, बिजली, सीवेज लाइन और सुरक्षा का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना के सेक्टर पांच स्थित एमवीएन एथेंस सोसाइटी में आयोजित संवाद में लोगों ने रखी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना के सेक्टर-पांच स्थित एमवीएन एथेंस सोसाइटी के निवासी इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। संवाद कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित व मूलभूत सुविधाओं न होने जैसी कई समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान लोगों ने सरकार और प्रशासन गुरुग्राम की इस पहली अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले 600 परिवारों की समस्याओं का हल निकालने की गुजारिश की। लोगों ने बताया कि दस साल पहले यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ था।
छह साल से इस सोसाइटी में लोग रह रहे हैं। इसमें 600 से ज्यादा में रिहाइश हैं। इस सोसाइटी में 33 केवीए सबस्टेशन नहीं है। इस कारण 14 किमी दूर से बिजली का केबल आया है। फॉल्ट आने पर तीन-तीन दिन तक लोग बगैर बिजली के रह रहे हैं। एक तरफ बिजली का लोड जरूरत के मुकाबले कम है, वहीं दूसरी ओर बिल्डर प्रबंधन अपने नए प्रोजेक्ट के लिए भी इसी बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। सोसाइटी के लिए अभी भी 10 मीटर वाली गांव की रेवेन्यू रोड है जबकि योजना के तहत उन्हें 24 मीटर सेक्टर रोड मिलना चाहिए।
विज्ञापन

यह सुविधाएं भी नहीं हैं
सोसाइटी के लोगों ने पेयजल लाइन का अभाव, स्ट्रीट लाइटों का न होना, संकरी सड़कें, सीवेज लाइन, सुरक्षा, बरसाती नाले में सीवेज की गंदगी जाने और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष महेश खटाना, महासचिव जीतेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, शिव पुकार, हरिंद्र सिंह, गीता शर्मा, रामवीर सिंह, दीपांशु जॉली, नीतू माथुर, पवन कुमार और विनीत माथुर ने अपनी बात रखी।


सोसाइटी के लोग सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 2031 के मास्टर प्लान पर काम नहीं शुरू हुआ है। सोसाइटी के लोगों गांव के रेवेन्यू रोड से जाना पड़ता है। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त नहीं है। 33 केवीए सबस्टेशन बनाए जाने की जरूरत है। -महेश खटाना, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

मास्टर प्लान में प्रस्तावित 24 मीटर रोड सोसाइटी को नहीं मिला। पानी की लाइन यहां नहीं बिछाई गई है। बिजली का केबल 14 किमी दूर से आया है। उसमें भी बिल्डर प्रबंधन कम लोड को अपने दूसरे प्रोजेक्ट के लिए प्रयोग कर रहे हैं। पावर कट से लोगों को आए दिन जूझना पड़ता है। - जीतेंद्र कुमार, महासचिव

सोसाइटी से मुख्य सड़क तक कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। यहां एक पुलिस चौकी की भी जरूरत है। सोसाइटी से मुख्य सड़क करीब दो किमी है। अंधेरे में खास तौर महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। - सुनीता सिंह, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष
विज्ञापन


सोसाइटी के पड़ोस में पहले जो बरसाती नाला बना था, उसमें सीवेज की गंदगी बह रही है। यहां लोगों को इससे काफी परेशानी होती है। मच्छर, बदबू और बीमारियां फैलने की आशंका है। -गीता शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें