फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सेक्टर-21 टी प्वॉइंट पर 200 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को दबोचा। मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-23 रोड पर एक युवक संदिग्ध सामान के साथ घूम रहा है। पालम विहार एएसआई महेंद्र सिंह अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख युवक वहां से जाने लगा। इस दौरान उसके हाथ से प्लास्टिक का पैकेट नीचे गिर पड़ा, जिससे पैकेट में रखा हरे रंग का पदार्थ बिखर गया। पुलिस ने युवक को पकड़ उसके सामान की तलाशी ली। उसके पास गांजा मिला, जिसकी मात्रा करीब 200 ग्राम थी। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्णिया जिला निवासी मोहम्मद अनजर के रूप में हुई है। वह कार्टरपुरी में किराये पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें